उत्तराखण्ड

Big Breaking:-अमित शाह की देहरादून रैली के लिए बीजेपी ने झोंकी ताकत, कार्यकर्ताओं को जुटाने का अभियान तेज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 6 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित पदयात्रा रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है।

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छह नवंबर को दून आगमन पर प्रस्तावित पदयात्रा रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को रायपुर, राजपुर, धर्मपुर, कैंट और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग बैठकें कर कार्यकर्ताओं को जुटाने की रणनीति बनाई गई। पार्टी ने प्रत्येक बूथ से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने व विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं की संख्या का लक्ष्य तय करने पर जोर दिया है।

भाजपा की ओर से यह रैली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ आयोजित की जा रही है। बैठकों में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का आगमन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए मंडल स्तर पर बैठकों के साथ शक्ति केंद्रों व बूथों तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपनी विधानसभा से अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठकों में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व खजानदास समेत विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ और सविता कपूर ने भी कार्यकर्ताओं को संख्या के लिहाज से तैयारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मंडल अध्यक्षों और विधानसभा पदाधिकारियों को बूथवार जिम्मेदारी सौंपने तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठकों में रैली के लिए विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ताओं की प्रस्तावित संख्या का ब्योरा भी लिया गया। इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष युवाओं और आमजन के बीच भ्रम फैलाकर अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है।

उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की जाएगी। बैठक में महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी, विजेंद्र थपलियाल, उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, राजेश कंबोज, ओम कक्कड़, संध्या थापा, मोहित शर्मा, जगदीश सेमवाल, समीर डोभाल, पूनम मंगाई समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top