Big Breaking:-नारी वंदन अधिनियम को लेकर एक्शन में बीजेपी, देहरादून में विशाल रैली, मानव श्रृंखला से जुटाया जनसमर्थन

नारी वंदन अधिनियम को लेकर एक्शन में बीजेपी, देहरादून में विशाल रैली, मानव श्रृंखला से जुटाया जनसमर्थन

देहरादून में बीजेपी ने नारी वंदन अधिनियम के समर्थन में बीजेपी ने पदयात्रा, स्कूटी रैली, मानव श्रृंखला से जनसमर्थन जुटाया.

देहरादून: भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया. जिसमें पदयात्रा, स्कूटी रैली और मानव श्रृंखला के जरिए लोगों को जागरूक किया गया. जिनमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली.

पार्टी के महानगर कार्यालय, परेड ग्राउंड से शुरू हुए इस अभियान का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने किया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता, विशेषकर महिलाओं को इस अधिनियम के प्रावधानों, लाभों और उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा. अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकालकर लोगों को इस कानून के महत्व के बारे में जानकारी दी. उन्हें इसके समर्थन के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम की शुरुआत परेड ग्राउंड से पदयात्रा के साथ हुई. जिसके बाद स्कूटी रैली और मानव श्रृंखला का आयोजन किया. इस दौरान एक विशेष हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अधिनियम के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया. आयोजकों के अनुसार, इस हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य जनसमर्थन को मजबूत करना और समाज के हर वर्ग तक इस मुद्दे को पहुंचाना था.

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा महिलाओं को लंबे समय से राजनीतिक प्रतिनिधित्व और समान भागीदारी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. उन्होंने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त रूप से शामिल करेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं और जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे इस अधिनियम की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकें.

कार्यक्रम में मौजूद महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया. उन्होंने कहा यह अधिनियम केवल आरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने का माध्यम है. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को जो अवसर और सम्मान मिला है, यह अधिनियम उसी सोच का विस्तार है.

मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. दिव्या नेगी ने बताया इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. उन्होंने कहा रैली में हजारों की संख्या में वाहन और पदयात्री शामिल हुए. जिससे यह स्पष्ट होता है कि समाज में इस अधिनियम को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है.

Ad Ad

सम्बंधित खबरें