उत्तराखण्ड

Big Breaking:-मां सावित्री देवी के निधन पर भावुक हुए CM योगी, साझा किया संस्कृत श्लोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के निधन पर भावुक हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण संस्कृत श्लोक के साथ अंतिम यात्रा की तस्वीर साझा की।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी माता सावित्री देवी के निधन के बाद भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट और चैट में सामने आ रही दृश्यों व चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री के भावुक होने की बात सामने आई है।

सोशल मीडिया अकाउंट MYogiAdityanath से साझा किए गए पोस्ट में एक भावपूर्ण संस्कृत श्लोक के साथ अंतिम यात्रा से जुड़ी तस्वीर साझा की हैं। उन्होंने लिखा कि…

“नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः।

नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥”

जिसका हिंदी में अर्थ होता है कि – ‘माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई सहारा (या गति) नहीं है। माता के समान कोई रक्षक (त्राण) नहीं है और माता के समान कोई प्रिय नहीं है।’

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज हरिद्वार के चंडीघाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में 90 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली थी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top