Department

Big Breaking:-नैनीताल में वीकेंड पर उमड़ी सैलानियों की भीड़, 15 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे

इस वीकेंड पर नैनीताल में 15 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे, जिससे नगर के अधिकांश होटल पैक रहे और पर्यटन कारोबारी खुश नजर आए। वाहनों का दबाव बढ़ने से पार्किंग स्थल फुल हो गए, जिसके कारण कुछ घंटों के लिए एंट्री प्वाइंट पर पर्यटक वाहनों को रोका गया।

नैनीताल। इस वीकेंड पर सरोवर नगरी में 15 हजार से अधिक सैलानी नगर भ्रमण पर पहुंचे। नगर की रौनक में निखार रहा और पर्यटन कारोबारी बेहद खुश नजर आए। इस दौरान नगर के अधिकांश होटल पैक रहे।

दोपहर बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से पार्किंग स्थल फुल हो गए तो पुलिस ने कुछ घंटों के लिए एंट्री प्वाइंट पर ही पर्यटक वाहनों को रोक शटल से शहर भेजा। हालांकि शाम तक हालात सामान्य हो गए।

ज्यादातर होटल रहे पैक

वीकेंड पर शुक्रवार से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था जो रविवार तक जारी रहा। रविवार को डे विजिट पर आने वाले सैलानियों की संख्या सर्वाधिक रही। नगर के पर्यटन स्थल स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल, केव गार्डन, चिड़ियाघर समेत हनुमानगढ़ी में काफी सैलानी पहुंचे। मालरोड का नजारा भी निखरा हुआ नजर आया।

दोपहर बाद पार्किंग की जगह भी खत्म

सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने से नगर की रंगत में निखार नजर आया। नौका विहार करने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। रविवार को एक हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि यह वीकेंड काफी अच्छा गुजरा है। अब सैलानियों की आमद बढ़ने लगेगी।

सीजन 15 मई के बाद परवान चढ़ने लगेगा। मैदानी भागों के विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। तभी सीजन का लाभ मिल पाएगा।

दोपहर बाद एंट्री प्वाइंट पर रोके वाहन

वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए सुबह से ही रुसी व नारायण नगर में पुलिस तैनात थी। दोपहर बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से डीएसए, मेट्रोपोल समेत अन्य पार्किंग स्थल फुल हो गए।

जिस पर पुलिस ने रुसी दो व नारायण नगर में ही पर्यटक वाहनों को रोक शटल सेवा से शहर तक भेजा। वाहनों का दबाव बढ़ने से मालरोड, तल्लीताल डांठ, मल्लीताल रिक्शा स्टेंड क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि शाम तक यातायात सामान्य हो गया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top