Department

Big Breaking:-लालकुआं: टांडा जंगल में हाथियों का हमला, दो लोगों की मौत

लालकुआं में टांडा जंगल में हाथियों ने दो व्यक्तियों को कुचलकर मार डाला है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

लालकुआं। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज स्थित शाह पठानी खत्ते में जंगली हाथी के हमले से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों व्यक्तियों की मौत हाथी द्वारा कुचलने से हुई है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

मृतकों में एक की पहचान बांधो प्रजापति (75 वर्ष), निवासी हुंकारखाप, जबड़ा, जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दूसरा मृतक व्यक्ति विक्षिप्त था।

आवश्यक कार्रवाई शुरू

मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित सैनी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा तथा वन विभाग के रेंजर रूपनारायण गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। वन विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया है कि पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top