Department

Big Breaking:-हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रोका तो वे भाग निकले। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। 

देहरादून के बसंत बिहार थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कूटी सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को हरबंसवाला बैरियर पर थाना बसंत बिहार पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक नीली स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों युवक बैरियर तोड़कर टी-स्टेट की ओर फरार हो गए।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से दबोच लिया।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top