Rishikesh

Big Breaking:-काली नदी की लहरों से हिमालय की चोटियों तक, उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन से संवरेगा युवाओं का भविष्य

पिथौरागढ़ पर्यटन विभाग युवाओं को साहसिक पर्यटन गतिविधियों में प्रशिक्षित करेगा। यह पहल राफ्टिंग, ट्रेकिंग और स्कीइंग के माध्यम से रोजगार व स्वरोजगार के अवसर पैदा करेगी।

पिथौरागढ़। सीमांत जिले के युवाओं के लिए पहाड़ों की चुनौतियां अब रोजगार और स्वरोजगार का नया रास्ता खोलेंगी। काली नदी की लहरों पर राफ्टिंग से लेकर हिमालय के ग्लेशियरों और बर्फीली चोटियों तक साहसिक गतिविधियों में स्थानीय युवाओं को दक्ष बनाने की तैयारी है।

पर्यटन विभाग ने जिला योजना 2026-27 के तहत युवाओं को साहसिक पर्यटन से जोड़ने की पहल शुरू की है। इसके तहत राफ्टिंग, हिमालय ग्लेशियर ट्रैकिंग, बर्ड वाचिंग, स्नो स्कीइंग और पर्वतारोहण जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। हर गतिविधि में जिले के 30 युवाओं को शामिल करने का प्रस्ताव है। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भविष्य बनाने का अवसर मिलेगा।

अभियान की शुरुआत 11 नवंबर को धारचूला के जौलजीबी में काली नदी से होगी। यहां युवाओं को राफ्टिंग गतिविधि में शामिल कराया जाएगा। इसके बाद आगामी माह में अन्य साहसिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। विभाग का प्रयास है कि प्राकृतिक संसाधनों और भौगोलिक परिस्थितियों को जिले की आर्थिक मजबूती का आधार बनाया जाए।

साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवा भविष्य में गाइड, प्रशिक्षक और पर्यटन से जुड़ी अन्य गतिविधियों के माध्यम से रोजगार की संभावनाएं तलाश सकेंगे।

पहाड़ की चुनौतियों में छिपी हैं रोजगार की संभावनाएं

पिथौरागढ़ की पहचान ऊंची पर्वत शृंखलाओं, हिमालयी ग्लेशियरों, नदियों और समृद्ध जैव विविधता से है। यहां साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। काली नदी में राफ्टिंग, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और बर्फीले इलाकों में स्नो स्कीइंग जैसी गतिविधियां जिले को पर्यटन के नए मानचित्र पर स्थापित कर सकती हैं।

अभी तक इन गतिविधियों में स्थानीय युवाओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम रही है। ऐसे में पर्यटन विभाग की यह पहल युवाओं को स्थानीय स्तर पर हुनरमंद बनाने और पर्यटन कारोबार में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

साहसिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवा जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय पिथौरागढ़ से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। विभाग की ओर से युवाओं को इस पहल से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। – अतुल भंडारी, उप निदेशक पर्यटन पिथौरागढ़

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top