उत्तराखण्ड

Big Breaking:-उत्तराखंड के खटीमा में 11 लाख देने के बाद भी जमीन मिली न पैसा, परेशान होकर ग्रामीण ने खा लिया जहर

जमीन खरीद के लिए दी गई राशि वापस न मिलने से परेशान एक ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर खटीमा निवासी आरोपित के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

टनकपुर (चंपावत)। जमीन खरीद के लिए दी गई राशि न लौटाने से परेशान ग्रामीण ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

सड़क किनारे कराहते ग्रामीण को मोबाइल चीता पुलिस ने उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने खटीमा निवासी आरोपित पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत की है।

बुधवार रात 10 बजे पिथौरागढ़ चुंगी से गुजर रही चीता मोबाइल टीम को देखकर एक व्यक्ति आवाज देने लगा। बताया कि उसने सल्फास खा लिया है।

मोबाइल टीम ने उसे तुरंत उसे उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसकी पहचान लोहाघाट में पंचेश्वर के मौड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय दीवान सिंह बोहरा के रूप में हुई है।

गुरुवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव स्वजन को सौंपा गया। मृतक के पुत्र दीपक सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसके पिता ने बुढ़िया थारू खटीमा निवासी एक व्यक्ति से 11 लाख रुपये में जमीन खरीदी थी।

बाद में उसने वही जमीन किसी और को बेच दी। उसके पिता को पैसा भी नहीं लौटाया और न ही जमीन दी।

इससे वह बहुत परेशान हो गए थे और उन्होंने सल्फास खाकर जान दे दी। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने बताया कि आरोपित कैलाश भट्ट के विरूद्ध प्राथमिकी कर जांच एसआइ अकरम मोहम्मद को सौंपी गई है।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top