Big Breaking:-त्रिकोणीय प्यार में तकरार; फिर एक-दूसरे पर चाकू से किए जानलेवा वार

दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में शनिवार को प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुए खूनी संघर्ष की जांच में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती का किसी अन्य युवक से भी संपर्क था। इसी बात पर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। युवक ने तो युवती पर जानवेला हमला किया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद युवती के गले से निकलती खून की धार देखकर युवक घबरा गया और 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस चालक ललित मौके पर पहुंचा तो उसने वहां की स्थिति और युवती की हालत देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही क्लेमेंटटाउन थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

जांच में यह भी सामने आया है कि युवक को युवती के दूसरे युवक से बातचीत करने पर आपत्ति थी। इसी बात पर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। शनिवार को हुई मुलाकात के दौरान इसी बात पर फिर बहस छिड़ गई और मामला हिंसा में बदल गया। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


साथ ही युवती के कथित दूसरे दोस्त की भूमिका और दोनों के बीच के विवाद के कारणों को भी खंगाला जा रहा है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है कि दोनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पेट दर्द का बहाना बनाकर बुलाई एंबुलेंस
एंबुलेंस चालक ललित ने बताया कि उसे पेट दर्द की शिकायत बताकर कॉल किया गया था लेकिन जब वह मौके पर पहुंचा तो उसे मरीज की स्थिति देखकर संदेह हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस ने भी उसी एंबुलेंस से दोनों घायलों को दून अस्पताल पहुंचाया।

छुट्टी के दिन घर से आई थी कॉलेज


पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती घर से कॉलेज जाने का बहाना बनाकर आई थी जबकि शनिवार को कॉलेज बंद था। युवती के पिता ने भी पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया है कि युवती रोज की तरह घर से कॉलेज आई थी।

उधर, युवती पर हमले के आरोपी युवक उदय का कहना है कि युवती शुक्रवार देर रात उसके कमरे में आई थी। फिलहाल पुलिस दोनों के बयानों की जांच कर रही है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें