Big Breaking:-मेजर जनरल (सेनि) खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, हरिद्वार में अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

हरिद्वार । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि)भुवन चंद्र खंडूड़ी को बुधवार को हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर वर्ग के लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर भुवनचंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। श्रद्धांजलि देने पहुंचे राजनेताओं, अधिकारियों और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

पुत्र मनीष खंडूड़ी ने दी मुखाग्नि

श्रद्धांजलि देने पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी का जीवन अनुशासन और ईमानदारी का उदाहरण रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर दायित्व को पूरी निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से निभाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में शुचिता, पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा,पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, सांसद अनिल बलूनी, संसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, खजान दास,

राष्ट्रीय महासचिव भाजपा अजय कुमार, विधायक आदेश चौहान, बदरी केदार समिति के पूर्व सदस्य चंद्रकिशोर मैठाणी, रविंद्र जुगराण, बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, मेरठ रेंज के डीआइजी कलानिधि नैथानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद, वरिष्ठ पत्रकार अनूप मिश्रा, हिमाशु बडोनी, दीपक ध्यानी, शैलेंद्र बिष्ट, डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, एसडीएम देवेंद्र नेगी, एसडीएम जितेंद्र कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संतों ने भी दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। धर्मनगरी के संतों ने भी खड़खड़ी शमशान घाट पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेनि) बीसी खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर चादर चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि मेजर जनरल (सेनि) भुवनचंद्र खंडूड़ी एक ईमानदार, अनुशासित और दूरदर्शी राजनेता थे।

आज राजनीति में भी मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी जैसे व्यक्तित्व की जरूरत है। इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशनंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, महंत रविदेव शास्त्री, जयराम आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें