Department

Big Breaking:-यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए नासिक के तीर्थयात्री की मौत, सांस लेने में हो रही थी परेशानी

एक यात्री की यमुनोत्री पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान मौत हो गई।डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत सांस संबंधी बीमारी के कारण हुई है।

यमुनोत्री धाम की यात्रा आज से शुरू हो गई है। इस दौरान यात्रा पर आए नासिक के एक यात्री की पैदल मार्ग पर चढ़ाई के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मौत सांस संबंधी बीमारी के कारण हुई है।

जानकीचट्टी अस्पताल से मिली सूचना के अनुसार, एक नेपाली मूल का मजदूर एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लेकर गया। डॉ. हरदेव सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष है। प्रथम दृष्टया मौत सांस संबंधी परेशानी के कारण हुई है।

एसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के अन्य साथी यमुनोत्री धाम गए हैं। उसके साथियों के आने के बाद ही शिनाख्त हो पाएगी।

Ad Ad
"उत्तराखण्ड आई" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

GET IN TOUCH

संपादक: शाहबाज हुसैन
पता: किशनपुर, देहरादून, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 70171 42309
ई-मेल: [email protected]

To Top