Big Breaking:-बहादराबाद में गुलदार का आतंक, इंटर कॉलेज के पास मामा भांजे पर किया हमला, दोनों गंभीर

क्षेत्र में गुलदार के हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने लगातार दूसरे दिन गुलदार के हमले से घायलों को लेकर घटना की सूचना वन विभाग को दी।

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहालकी किशनपुर के पास गुलदार ने मामा-भांजे को घायल कर दिया। हमले में कपिल कुमार (36) और उनके भांजे शुभम कुमार (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने बचने के लिए शोर मचाया।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गुलदार को किसी तरह भगाया जा सका। स्थानीय निवासियों के अनुसार घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दिन पहले गुलदार ने एक दुकानदार पर हमला किया था। इससे क्षेत्र में भय का माहौल है।

कपिल कुमार निवासी रोहालकी किशनपुर ने बताया कि वह रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बहादराबाद से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, अचानक खेत से निकले गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

आक्रोशित लोगों ने वन विभाग की टीम को बनाया बंधक
क्षेत्र में गुलदार के हमले को लेकर लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों ने लगातार दूसरे दिन गुलदार के हमले से घायलों को लेकर घटना की सूचना वन विभाग को दी। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया और उन्हें बंधक भी बना लिया।

ग्रामीण गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि क्षेत्राधिकारी के लिखित आश्वासन देने पर टीम को जाने दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि रोहालकी गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए जा रहे हैं। गश्त भी बढ़ा दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही आदमखोर गुलदार को पकड़ लिया जाएगा।

गुलदार का आतंक, लगातार दूसरे दिन भी किया हमला
गुलदार ने लगातार दूसरे दिन भी हमला किया। एक दिन पहले गुलदार ने रोहालकी किशनपुर गांव के रास्ते पर दुकान बंद कर शनिवार रात अपने गांव लौट रहे एक बुजुर्ग व्यापारी पर हमला कर घायल कर दिया था।

ललित चौहान (60) निवासी रोलालकी किशनपुर शनिवार रात करीब 9:30 बजे रोज की तरह दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से बोंगला अंडरपास के रास्ते अपने गांव लौट रहे थे, तभी गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और गुलदार को भगाया।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें